देश - विदेश

संतूर वादक और प्रसिद्ध संगीतकार पंडित भजन सोपोरी का निधन

नई दिल्ली. संतूर वादक और प्रसिद्ध संगीतकार पंडित भजन सोपोरी का निधन हो गया है। उनका गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा था।

1948 में जन्मे पंडित भजन सोपोरी कश्मीर के सोपोर घाटी के रहने वाले थे। वह भारतीय शास्त्रीय संगीत के सूफियाना घराने से ताल्लुक रखते थे।

पिछले महीने, महान संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह पिछले छह महीने से किडनी संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे और उनका डायलिसिस भी चल रहा था।

Related Articles

Back to top button