
गुड्डू यादव@मुंगेली. कांग्रेस जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारी के लिए कांग्रेस के कई दिग्गज चेहरे रेस में संजय जयसवाल रोहित शुक्ला रामकुमार साहू तो वही संजय यादव रेस में प्रबल दावेदार है राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहने है तो वही ही संगठन मैं भी सकरी रहते हैं।
पिछले विधानसभा चुनाव के बाद केवल लोकसभा चुनाव को छोड़कर शेष सभी चुनाव में कांग्रेस को मिल रही लगातार जीत से कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। विधानसभा चुनाव में अब एक साल से थोड़ा सा ही अधिक वक्त रह गया है। कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनेगी यही। कारण है कि कार कार्यकर्ता भी संगठन मैं अपना स्थान सुनिश्चित करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। मुंगेली को भाजपा का गढ़ माना जाता था , लेकिन पिछले कुछ सालों में यहां भी समीकरण बदले हैं। यही वजह है कि मुंगेली में जिला और नगर अध्यक्ष बनने के लिए कड़ी स्पर्धा नजर आ रही है । मुंगेली में नगर पालिका परिषद में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही कांग्रेसी दावा कर रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस बाजी पलट सकती है। ऐसे में जिला और नगर स्तर पर कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है
यही वजह है कि मुंगेली के कई दिग्गज इस रेस में लॉबिंग करते नजर आ रहे हैं।
संजय जयसवाल और रोहित शुक्ला रामकुमार साहू के अलावा एक और नाम जिसे इस रेस में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता वो है संजय यादव का। मुंगेली में यादव समाज और युवा वर्ग के बीच गहरी पैठ रखने वाले संजय यादव अपने विनम्र और मिलनसार स्वभाव के लिए सभी के प्रिय है। छाया विधायक राकेश पात्रे के बेहद करीबी संजय यादव भी जिला अध्यक्ष के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं । राजनीतिक शास्त्र में ग्रैजुएट संजय यादव मुंगेली कांग्रेस में विभिन्न पदों पर स्वयं को साबित कर चुके हैं। साल 2014 से 2016 तक उन्होंने शहर महामंत्री की जिम्मेदारी बखूबी निभाई, तो वही 2017 से 2018 तक पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कांग्रेस के प्रदेश सचिव रहे। इसी दौरान 2018 से 2022 तक के लिए उन्हें जिला महामंत्री भी बनाया गया। संजय यादव की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी कांग्रेसी रही है । करीब 20 सालों से उनका परिवार पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के साथ जुड़ा हुआ है और लोकसभा से लेकर पंचायत चुनाव तक पूरे परिवार ने पार्टी के लिए बतौर जमीनी कार्यकर्ता एड़ी चोटी का जोर लगाया है
क्षेत्र में अपनी प्रभावशाली सक्रियता के अलावा संजय यादव सामाजिक रुप से भी हमेशा सक्रिय रहे हैं ।सभी धर्म और समाज के उत्सवों और आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना उनकी पहचान है। संजय यादव युवा यादव समाज मुंगेली के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। नवागढ़ राज यादव समिति के भी वे उपाध्यक्ष है। गणेश और दुर्गा उत्सव के आयोजनों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले संजय यादव अपनी सामाजिक गतिविधियों के चलते मुंगेली में सिंधी समाज, यादव समाज, पटेल समाज, साहू समाज, ईसाई समाज, देवांगन समाज, ठाकुर समाज में भी बेहद लोकप्रिय हैं। ऐसे में उनकी दावेदारी काफी महत्वपूर्ण हो जाती है । जाहिर है संजय जयसवाल और रोहित शुक्ला को संजय यादव की ओर से कड़ी चुनौती मिलेगी। फिलहाल रेस में संजय यादव की दावेदारी ही मजबूत मानी जा रही है। सभी अपने -अपने स्तर पर लॉबिंग में जुटे हुए हैं। जिलाध्यक्ष का ताज इनमें से किसके सर सजता है यह भले ही भविष्य के गर्भ में है , लेकिन फिलहाल सभी दावेदार जिस प्रकार से नया कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने का प्रयास कर रहे हैं उससे मुंगेली में राजनीतिक सरगर्मियां एक बार फिर से तेज हो गई है।