नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव संगीता आर. ने संभाला कार्यभार: योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की नई सचिव शंगीता आर. सोमवार सुबह नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन पहुंचीं। उन्होंने विभागीय संचालनालय और SUDA कार्यालय का भ्रमण कर अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली पर जोर दिया।

सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने सभी कार्यालयीन कक्षों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को प्रशासनिक कुशलता, समयबद्ध उपस्थिति और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ वन-टू-वन चर्चा कर विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की स्थिति जानी।

बैठक के दौरान उन्होंने नगरीय निकायों के कार्य, अधोसंरचना विकास, स्वच्छता, जलप्रदाय, प्रधानमंत्री आवास योजना और अमृत मिशन समेत अन्य शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। सभी लंबित कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

सचिव ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। नियमित मॉनिटरिंग के जरिए कार्यों में तेजी लाने और नागरिक सुविधाओं को मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान शशांक पाण्डेय, दुष्यंत कुमार रायस्त, पुलक भट्टाचार्य, राजेश शर्मा और मिथिलेश अवस्थी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान श्रीमती शंगीता आर. ने यह भी साझा किया कि 11 मई 2005 को ही उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होने का गौरव प्राप्त हुआ था। उन्होंने अपने प्रशासनिक अनुभव और जीवन के अहम पड़ाव भी अधिकारियों के साथ साझा किए।

Exit mobile version