रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। उनके दौरे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता फिर सक्रिय हो गए हैं। सचिन पायलट इस दौरान प्रदेश के 8 जिलों में चल रहे ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान में शामिल होंगे।
16 सितंबर को सचिन पायलट शाम 4 बजे झारसुगुड़ा एयरपोर्ट से रायगढ़ पहुंचेंगे। रायगढ़ में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान एवं पदयात्रा’ में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5.30 बजे कोरबा के लिए रवाना होंगे और रात्रि 7.30 बजे कोरबा में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली एवं हस्ताक्षर अभियान’ में भाग लेंगे।
17 सितंबर को सुबह 10 बजे कोरबा से रतनपुर (जिला बिलासपुर) के लिए रवाना होंगे। 11.30 बजे रतनपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे तखतपुर जाएंगे और 12.30 बजे ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली’ में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे मुंगेली के लिए रवाना होंगे और 2.30 बजे मुंगेली में रैली एवं पदयात्रा में शामिल होंगे। शाम 4 बजे बेमेतरा जाएंगे और 4.30 बजे बेमेतरा में रैली में हिस्सा लेंगे। रात्रि 8 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे।
18 सितंबर को सुबह 11 बजे राजनांदगांव में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली एवं पदयात्रा’ में शामिल होंगे। दोपहर 12.30 बजे दुर्ग पहुंचकर रैली में भाग लेंगे। दोपहर 2.45 बजे भिलाई में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली एवं पदयात्रा’ में शामिल होंगे।
इस दौरे के दौरान सचिन पायलट प्रदेश के कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू होंगे और ब्लॉक कमेटियों के कार्यों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा पार्टी के जिलों में चल रही राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी लेंगे और हाल ही में पार्टी में हुए अंतर्कलह एवं आरोप-प्रत्यारोप के मुद्दों पर भी संवाद करेंगे।