छत्तीसगढ़कबीर धाम(कवर्धा)जिले

कबीरधाम में बवाल, युवक का शव मिलते ही आक्रोशित हुए ग्रामीण, घर में लगाई आग, एसपी को बंधक बनाने की कोशिश

संजू गुप्ता@कवर्धा। जिले में एक युवक के मौत के बाद बवाल मच गया। आज सुबह गांव के एक युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। और गुस्साए लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए मौके पर हमला कर दिया। पूरे गांव वालों ने मिलकर रघुनाथ साहू के परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की और घर में आग लगा दिया। आग में एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। फिलहाल मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई हैं। पुलिस बल गांव में मौजूद हैं। यहां तक की भीड़ ने एसपी और पुलिस बल को भी बंधक बनाने की कोशिश की हैं। यहां 400 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया हैं। अब तक तकरीबन 80 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

Related Articles

Back to top button