ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

रायपुर में चाकू की नोक पर लूट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के आजाद चौक थाना क्षेत्र में चाकू की नोक पर लूट का मामला सामने आया है। घर छोड़ने के बहाने आरोपियों ने युवक को मोटरसाइकिल में बैठाया और सुनसान गली में ले जाकर नगदी लूट ली।

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज कर ली है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है। पुलिस द्वारा पीड़ित का नाम मनीष कुमार यदु और आरोपियों का नाम शेख कबीर और कबीर पुलिस द्वारा बताया जा रहा है।

दुर्ग के जामगांव निवासी प्रार्थी मनीष कुमार यदु ने पुलिस को बताया, कि 20 फरवरी 2026 को वह मंदिर हसौद चौक से एक मोटरसाइकिल चालक से लिफ्ट लेकर रायपुर आ रहा था। रास्ते में चालक ने उसे शराब पीने का प्रस्ताव दिया। दोनों लाखे नगर चौक पहुंचे, जहां चालक उसे उतारकर ईदगाहभाठा स्थित अपने ससुराल जाने की बात कहकर चला गया।

कुछ देर बाद वह अपने मित्र कबीर के साथ वापस आया और मनीष को सरोना स्थित जायका शोरूम छोड़ने के नाम पर मोटरसाइकिल में बैठा लिया। रात करीब 1 बजे मुकुट नगर के आगे एक सुनसान गली में बाइक रोककर दोनों आरोपियों ने पैसे की मांग की।

मना करने पर आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और पेट पर चाकू टिकाकर जेब में रखे 10 हजार रुपए लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच की और आरोपी शेख कबीर (22), निवासी ईदगाहभाठा, को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 1500 रुपए नगद और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।

आजाद चौक पुलिस के अधिकारियों ने बताया, कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज करके मुख्य आरोपी शेख कबीर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का एक साथी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button