छत्तीसगढ़

गरियाबंद में आरक्षण प्रक्रिया पूरी, जिला पंचायत में 11 निर्वाचन क्षेत्र, जनपद पंचायत अध्यक्ष के पांच पदों की आरक्षण की प्रकिया पूरी

परमेश्वर राजपूत@गरियाबंद। जिले में जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों की आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। गरियाबंद जिला पंचायत में 11 निर्वाचन क्षेत्र है, तो वहीं जिले के पांच जनपद पंचायत निर्वाचन क्षेत्र जिसमें गरियाबंद में 16, मैनपुर में 24, छुरा 22, फिंगेश्वर 24 व देवभोग 17 इसके साथ ही जनपद पंचायत अध्यक्ष के पांच पदों की आरक्षण की प्रकिया पूरी कर ली गई है।

इसके तहत जिले की सभी 5 जनपद पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इनमें से जनपद पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति मुक्त के लिए आरक्षित है। इसी प्रकार छुरा अनुसूचित जनजाति महिला, फिंगेश्वर में अनारक्षित महिला, मैनपुर में अनुसूचित जनजाति महिला एवं देवभोग में अनारक्षित मुक्त के लिए आरक्षित है। इसी प्रकार जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण की कार्यवाही भी सम्पन्न की गई। जिले में जिला पंचायत सदस्य के कुल 11 पद हैं, इनमें निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1 फिंगेश्वर अनुसूचित जाति महिला वर्ग आरक्षित है। इसी प्रकार निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2 फिंगेश्वर- अनारक्षित महिला, 3 फिंगेश्वर- अनारक्षित मुक्त, 4 छुरा – अनुसूचित जनजाति मुक्त, 5 छुरा- अनारक्षित महिला, 6 गरियाबंद – अनुसूचित जनजाति महिला, 7 गरियाबंद, मैनपुर – अनुसूचित जनजाति मुक्त, 8 मैनपुर-अनुसूचित जनजाति महिला, 9 मैनपुर-अनारक्षित मुक्त, 10 देवभोग – अनारक्षित महिला, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11 देवभोग – अनारक्षित मुक्त के लिए आरक्षित है।

Related Articles

Back to top button