छत्तीसगढ़

14 नगर निगमों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी, 5 सीटों पर सामान्य सीट आरक्षित, रायपुर सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित

रायपुर। प्रदेश के 14 नगर निगमों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार कई नगर निगमों में विशेष आरक्षण श्रेणियाँ निर्धारित की गई हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख बदलाव निम्नलिखित हैं:

  1. रायपुर – सामान्य महिला
  2. बीरगांव – सामान्य महिला
  3. दुर्ग – ओबीसी महिला
  4. भिलाई – ओबीसी
  5. भिलाई चरौदा – ओबीसी
  6. बिलासपुर – ओबीसी
  7. कोरबा – सामान्य महिला
  8. धमतरी – सामान्य
  9. रायगढ़ – अनुसूचित जाति (SC)
  10. अम्बिकापुर – अनुसूचित जनजाति (ST)
  11. रिसाली – अनुसूचित जाति महिला (SC महिला)
  12. चिरमिरी – सामान्य
  13. जगदलपुर – सामान्य
  14. राजनांदगांव – सामान्य

इस सूची में यह स्पष्ट है कि रायपुर, बीरगांव, कोरबा और अन्य नगर निगमों में विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण किया गया है, और इस बार रायपुर नगर निगम में सामान्य वर्ग की महिला महापौर का चुनाव लड़ा जाएगा।

Related Articles

Back to top button