
नितिन@रायगढ़। जिले में 7 नगरीय निकाय हैं। सभी 7 नगरीय निकायों का शासन से प्रशासन के पास जो नोटिफिकेशन आया है, उसके अनुरूप वार्डो का आरक्षण हुआ है। वार्ड का आरक्षण एससी, एसटी, ओबीसी, अनरिजर्व और उनके अंदर एक तिहाई महिला आरक्षण इस प्रकार पूरा आरक्षण 2024 की स्थिति में किया गया है और इसमें बड़े ही डिटेल जो रूल्स आए हुए थे, उसके अनुरूप किया गया है। सभी जनप्रतिनिधि जिसको दिलचस्पी थी। वह यहां आए थे। महत्वपूर्ण बात यह थी इस पूरे आरक्षण का बेस आधार वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़े पर हैं। उन्हीं के अनुरूप भी किए गए। पूरे प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी हुई है। 7 नगरी निकायों में रायगढ़ नगर निगम, खरसिया नगर पालिका, 05 नगर पंचायत, घरघोड़ा,धर्मजयगढ़, लैलूंगा किरोड़ीमलनगर, पुसौर, है। इस प्रकार 07 नगरीय निकायों का रायगढ़ जिले में संपूर्ण आरक्षण नगरीय निकायों के लिए पूर्ण हो चुका है।