छत्तीसगढ़

CG के लिए राहत भरी खबर! प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में आई कमी, आज मिले 82 नए मरीज, 1 की मौत

रायपुर। प्रदेश में आज कोरोना के 82 नए मरीज पाए गए है।  जबकि 71 मरीजों को ठीक होने के बाद  उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 1 मरीज की मौत  गई है।

आज जो कोरोना के नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 4, राजनांदगांव से 1, बालोद से 2,  बेमेतरा से 3, रायपुर से 32, धमतरी से 4, बिलासपुर से 8, रायगढ़ से 2,  मुंगेली से 1, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 1, सरगुजा  से 10, सूरजपुर से 3, कोंडागांव  से 1, दंतेवाड़ा से 1,  कांकेर से 9 शामिल  है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 11 लाख 53 हजार 552  हो गई है, जिसमें  से 643 एक्टिव मामला है।  जबकि 11 लाख 38  हजार 873  मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।  इस वायरस से प्रदेश में अब तक 14036  मरीजों की जान चली गई है।

Related Articles

Back to top button