महासमुंदछत्तीसगढ़

आड़पथरा डैम के पास मांड नदी में डूबे बच्चे का दूसरे दिन मिला शव

नितिन@रायगढ़. रविवार को खरसिया क्षेत्र के आड़पथरा स्थित मांड नदी में नहाने के दौरान डूबे बच्चे प्रियांशु झा का शव आज दूसरे दिन आड़पथरा से करीब 6 किमी दूर दर्रामुड़ा के पास मिला मिला है। खरसिया थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने इसकी पुष्टि की है। 19 जून रविवार को सुमन झा अपने बच्चों के साथ नहाने माण्ड डैम आया था, जहां नहाने के दौरान 4 बच्चे गहरे पानी मे चले गए, जहां से 3 बच्चों को स्थानीय निवासी होरीलाल राठिया के द्वारा मांड डैम से बचाया गया,

वही एक डैम में बह गया। बचाये गए 3 बच्चों में से एक बच्ची आयुषी झा की स्थिति गंभीर थी, जिसे सिविल अस्पताल खरसिया ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। बाकी 2 सकुशल हैं तथा डैम में बहे प्रियांशु आज दर्रामुड़ा के पास मिला। जिसके शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल खरसिया भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button