Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
मनोरंजन

Bollywood Against Fir: इन 38 सेलिब्रिटी के खिलाफ हुई एफआईआर दर्ज, सलमान, अक्षय, अजय समेत कई हस्तियां शामिल, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली। (Bollywood Against Fir) बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के 38 बड़े सितारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इनमें कई बड़े सेलेब्स के नाम हैं। जिनमें अक्षय कुमार, रकुल प्रीत, सलमान खान, अजय देवंगन समेत कई बड़े सेलेब्रिटी का नाम है।

(Bollywood Against Fir) आखिर इनकी क्या गलती है कि इतनी बड़ी संख्या में सेलेब्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है। मामला 2019 का है। जब हैदराबाद में 26 वर्षीय एक महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप हुआ था। (Bollywood Against Fir) इसके बाद आरोपियों ने महिला डॉक्टर को जिंदा जला दिया था। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। एक बार फिर महिला डॉक्टर को इंसाफ दिलाने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए थे। जमकर हंगामा हुआ था। लोगों ने ट्वीटर, फेसबुक पर दुख व्यक्त किया था। लेकिन यहां गलती हुई कि सेलेब्स ने मृतक महिला डॉक्टर का नाम भी उजागर किया। जो कि एक अपराध है। जो ऐसा करता है उसे सजा भी मिलती है।

Accident: विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 5 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम, 2 का इलाज जारी

रेप पीड़िता का नाम उजागर करना बड़ा अपराध

आपको बता दें कि भारतीय कानून के मुताबिक किसी रेप पीड़िता की पहचान उजागर करना एक बड़ा अपराध है। ऐसा करने वाले पर सजा का प्रावधान है। इसी मामले को लेकर दिल्ली के वकील गौरव गुलाटी ने इन 38 बड़े सितारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 228 A के तहत शिकायत दर्ज की और इसके साथ तीस हजारी कोर्ट में याचिका भी दायर की थी।

Corona News Update: क्या कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो गई है? प्रदेश में आज मिले 25772 नए केस, 189 मरीजों ने तोड़ा दम

इन बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज

 रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में बॉलीवुड और टॉलीवुड के करीब 38 सेलेब्स के नाम आईपीसी की धारा 228 A के तहत शिकायत दर्ज की। जानकारी के मुताबिक इस मामले में अक्षय कुमार, अजय देवगन, सलमान खान, रकुल प्रीत सिंह, अनुपम खेर, फरहान अख्तर, अल्लू सिरीश जैसे बड़े नाम शामिल हैं। दिल्ली के वकील गौरव गुलाटी ने इन सेलेब्स पर सामाजिक जिम्मेदारी निभाने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

Related Articles

Back to top button