
रायपुर। लंबे से भर्ती के इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। SC के द्वारा 58% आरक्षण पर लगी रोक को हटाने के बाद सीएम ने जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद आज सभी विभागों में जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश जारी किए गए।
इस आदेश के बाद सभी विभागों में जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए सभी विभागों को पत्र जारी किया है। जिसमे जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
