
अनिल गुप्ता@दुर्ग. भिलाई के सूर्या मॉल के एक क्लब में देर रात तक चल रही रेव पार्टी की सूचना जब पुलिस को मिली। तब मौके पर पुलिस ने छापामारी की। जहां वाकई इस पार्टी में बड़ी संख्या में लड़के लड़कियां मौजूद थे। जो कि कान फोड़ने वाले डीजे की धुन पर नशे से सराबोर होकर डांस कर रहे थे। रात 12 बजे के बाद भी लेस्टोमेनिया क्लब में पार्टी चल रही थी। क्लब में काफी संख्या में लड़के-लड़कियां थे। महिला बल न होने से क्लब की तलाशी नहीं ली जा सकी। जांच करने पर वहां शराब और सिगरेट पीने की बात सामने आई है। वहां शराब के अलावा कोई अन्य ड्रग्स नहीं मिला। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने पूरे क्लब का खाली करवा कर बंद कराया।
क्लब रात 12 बजे और बार रात 11 बजे के बाद संचालित नहीं किया जा सकता है। ऐसा करना कानून अपराध है। इसको लेकर क्लब के मैनेजर को समझाइश देकर पुनः देर रात तक संचालित नही करने की चेतवानी दी गई है।