ChhattisgarhStateNews

रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री

रायपुर। रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस महोत्सव में राज्यपाल रमेन डेका, प्रथम महिला रानी डेका काकोटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रथ यात्रा शुरू होने से पहले सोने की झाड़ू से छेरापहरा की रस्म निभाई और भगवान जगन्नाथ की मूर्ति को रथ तक पहुँचाया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रथ यात्रा की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि भगवान जगन्नाथ किसानों के रक्षक हैं और उनकी कृपा से अच्छी फसल होती है। उन्होंने प्रार्थना की कि इस साल छत्तीसगढ़ में भी अच्छी बारिश और भरपूर फसल हो।

ओडिशा की तरह छत्तीसगढ़ में भी रथ यात्रा का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान जगन्नाथ का छत्तीसगढ़ के शिवरीनारायण से भी गहरा संबंध है।

इस मौके पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, धर्मलाल कौशिक समेत कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button