Chhattisgarh

राष्ट्रपति मुर्मु प्रदेश प्रवास पर, एयरपोर्ट में हुआ स्वागत: विधानसभा में विधायको के साथ क्लिक कराई फोटो

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रदेश प्रवास पर है। दिल्ली से छत्तीसगढ़ सुबह पहुंची।

रायपुर एयरपोर्ट परिसर में राज्यपाल रमन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, आवास एवं शहरीय मामलों के केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव एवं विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वागत किया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति विधानसभा पहुंची।

विधानसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कदम्ब का पौधरोपण किया। इस दौरान राज्यपाल, सीएम सहित जनप्रतिनिधी उपस्थित रहे। पौधारोपण के बाद राष्ट्रपति मुर्म ने विधायको के साथ फोटो खिचवाई।

Related Articles

Back to top button