StateNewsदेश - विदेशमनोरंजन

रणबीर कपूर का ‘रामायणम्’ में डबल रोल: राम और परशुराम दोनों किरदार निभाएंगे

मुंबई। बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायणम् को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। डायरेक्टर नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर डबल रोल निभाते नजर आएंगे। वे फिल्म में भगवान राम के साथ-साथ भगवान परशुराम का किरदार भी निभा रहे हैं।

हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर रिलीज हुए टीजर के बाद फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही इस फिल्म में रणबीर पहली बार भगवान राम के रूप में दिखाई देंगे। टीजर में उन्हें एक आदर्श योद्धा और मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में दिखाया गया है, जिसमें युद्ध और राजसी रूप की झलक भी देखने को मिली।

दो अवतार, एक ही अभिनेता
हाल ही में एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने अपने दोनों किरदारों पर बात करते हुए कहा कि भगवान विष्णु के अलग-अलग अवतारों को निभाना उनके लिए खास अनुभव है।

उन्होंने बताया कि भगवान राम और भगवान परशुराम दोनों अलग युगों के अवतार हैं, और इन दोनों को निभाने का मौका मिलना उनके करियर के लिए बेहद खास है।

हालांकि टीजर में परशुराम का किरदार सीधे तौर पर नहीं दिखाया गया, लेकिन एक दृश्य में रणबीर के हाथ में दिखा विशेष अस्त्र-शस्त्र उसी से जुड़ा माना जा रहा है।

पहले भी निभा चुके हैं डबल रोल
यह पहली बार नहीं है जब रणबीर कपूर डबल रोल कर रहे हैं। इससे पहले वे शमशेरा में पिता-पुत्र की दोहरी भूमिका निभा चुके हैं। फिल्म में साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। ‘रामायणम्’ का पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होने की तैयारी में है।

Related Articles

Back to top button