Rajnandgaon: बदहाल सफाई व्यवस्था, चौक-चौराहों पर लगा कचरों का अंबार, इधर लोग परेशान, कब सुधरेगी व्यवस्था?

ललित सिंह ठाकुर@राजनादगांव। (Rajnandgaon) स्मार्ट सिटी के दौड़ में बढ़ते शहर की सफाई व्यवस्था अबतक नहीं सुधरी है। यहां चौक चौराहों पर कचरे का अंबार देखा जा सकता है। वहीं गोबर खरीदी केंद्रों में गोबर नहीं बेच पाने वाले पशु पालक चौक पर ही गोबर फेंक रहे हैं।
(Rajnandgaon) स्वच्छता अभियान के दौर में स्मार्ट सिटी की दौड़ में बढ़ते राजनांदगांव शहर के सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार जन जागरूकता फैलाई गई, लाखों रुपए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च किए गए। इसके बावजूद शहर के कुछ वार्डों में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है, तो वहीं चौक चौराहों पर कचरे भी नजर आते हैं।
राजनांदगांव शहर के नंदई चौक में आए दिन कचरे का अंबार देखा जा सकता है। यहां से उठने वाली बदबू की वजह से भी लोग परेशान रहते हैं, कई बार शिकायत के बाद भी साफ सफाई नहीं हुई, तो वहीं आसपास क्षेत्र का कूड़ा लाकर भी इसी स्थान पर फेंक दिया जाता है। (Rajnandgaon) इसके अलावा गोबर खरीदी केंद्रों में गोबर नहीं बेच पाने वाले पशु पालक भी इसी कूड़े के अंबार में गोबर फेंक रहे हैं। बारिश के दिनों में गोबर चौक के समीप फेंके जाने से वाह कीचड़ का रूप लेकर सड़क तक फैल जाती है, जिससे आम राहगीरों और दो पहिया वाहन चालकों के फिसल के गिरने का खतरा भी बरकरार रहता है, इसके बावजूद नगर निगम का इस ओर ध्यान नहीं है जिससे बीमारियों के फैलने का अंदेशा भी बना हुआ है।