राजनांदगांव

Rajnandgaon: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने खुद को लगाई आग, मौके पर तोड़ा दम, पूरा नगर स्तब्ध

राजनांदगांव।  (Rajnandgaon) राजनांदगांव जिलान्तर्गत गंडई की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। 65 वर्षीय सुनीता ताम्रकार ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। गंडई पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पूर्व नपं अध्यक्ष के आत्महत्या की खबर के बाद पूरा नगर स्तब्ध हो गया।

(Rajnandgaon) जानकारी मुताबिक शुक्रवार शाम 3 से 4 बजे के बीच सुनीता ताम्रकार अपने कैलाश नगर के मकान में थी। तभी उन्होंने खुद को आग लगा ली। (Rajnandgaon) जब तक उन्हें बचाने का प्रयास किया जाता, आग पूरी तरह फैल चुकी थी और उन्होंने दम तोड़ दिया। सुनीता ताम्रकार भाजपा नेता अश्वनी ताम्रकार की पत्नी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button