Rajnandgaon: दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री, श्रीराम मंदिर के लिए सौपा समर्पण निधि

राजनांदगांव। (Rajnandgaon) छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह आज राजनंदगांव भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।
(Rajnandgaon)छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह आज अपने तय कार्यक्रम के अनुसार अपने विधानसभा क्षेत्र राजनंदगांव के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने यहां भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी सभा में शिरकत की। (Rajnandgaon)इस दौरान डॉ रमन सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अंतोदय के लिए काम किया और वे मानववाद के परिणेता रहे, उन्होंने अंतिम व्यक्ति तक की चिंता की।
जिले में नक्सलियों के द्वारा ग्रामीणों को पुलिस मुखबिरी के साथ में मारा जा रहा है। वहीं नक्सलियों ने कुछ जनप्रतिनिधियों के नाम भी अपने हिट लिस्ट में जारी किए हैं, जिसके बाद राजनंदगांव पुलिस ने उन जनप्रतिनिधियों को अंदरूनी इलाके छोड़कर सुरक्षित क्षेत्र में जाने का फरमान जारी किया है। इस मामले को लेकर डॉ रमन सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब पुलिस जनप्रतिनिधियों की भी सुरक्षा नहीं कर पा रही है और उन्हें क्षेत्र छोड़ने कहां जा रहे हैं। डॉ रमन सिंह ने कहा कि पुलिस ने स्पष्ट कह दिया है कि पुलिस उनकी सुरक्षा नहीं कर सकती वह अपनी सुरक्षा स्वयं करें।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में निर्मित हो रहे हैं श्रीराम मंदिर के लिए समर्पण निधि भी सौंपा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी अपनी ओर से समर्पण निधि सौंपते हुए चेक डिब्बे में डाला है।