छत्तीसगढ़राजनांदगांव

राजनांदगांव विधानसभा प्रत्याशी  गिरीश देवांगन का राजनांदगांव आगमन पर हुआ स्वागत

गोवर्धन सिन्हा@राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने अपनी 30 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।  जिसमें राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75 से गिरीश देवांगन को अपना प्रत्याशी घोषित किया, आज गिरीश देवांगन राजनांदगांव पहुंचे जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया।

 गिरीश देवांगन की प्रत्याशी बनने के बाद आज राजनांदगांव में  विधानसभा के कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचेb जहाँ पर कांग्रेस के व्यापारी प्रकोष्ठ, सेवादल के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में उपस्थित होकर, हार माला पहनाकर स्वागत किया।

गिरीश देवांगन का एक तरफ जहाँ स्वागत हो रहा है। वही दूसरी ओर विरोध भी हो रहा है। चूकि कांग्रेस से भारी संख्या में स्थानीय कद्दावर नेताओं ने कांग्रेस से प्रत्याशी के लिए अपना आवेदन किया था जिन्हें अनदेखा कर अपने करीबी दोस्त गिरीश देवांगन को अधिकृत प्रत्याशी घोषित हुआ है। जिसके विरोध में लोग सामने आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button