छत्तीसगढ़
Raipur:राजधानी में युवक पर हसिया से हमला, पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम, दोनो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। पुरानी रंजिश के चलते राजधानी के महावीर नगर गायत्री विहार में सचिन सिंह नामक युवक की हत्या करने की कोशिश की गई। आरोपी संजय पोटवानी और कृष्णा पोटवानी ने युवक पर हसिया से हमला किया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। जिन्हें पुलिस ने देर रात को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 34 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।