छत्तीसगढ़दुर्ग

रायपुर नाका अंडर ब्रिज बना राजनीति का अखाड़ा, अंडरब्रिज चालू करने को लेकर इकट्ठे हुए लोग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

अनिल गुप्ता@दुर्ग। रायपुर नाका अंडरब्रिज को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीती तेज हो चुकी है। जिसके बाद दुर्ग वार्ड नंबर 21 के सांसद अरुण सिंह लोगों को लेकर अंडरब्रिज पहुंच गई। जिसको देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई. भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। बता दे कि अंडरब्रिज राजनीति का अखाड़ा बन गया है। अंडरब्रिज चालू करने सांसद ने 15 सितंबर की डेड लाईन दी थी.वहीं दुर्ग विधायक अरुण वोरा का अंडरब्रिज को लेकर बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि रायपुर नाका अंडरब्रिज का निर्माण अभी पूर्ण नहीं हुआ है। लाइट की व्यवस्था भी नहीं हो पाई है.

जानकारी के मुताबिक दुर्ग शहर को भिलाई से जोड़ने वाले नवनिर्मित अंडरब्रिज को लेकर राजनीति गरमा गयी है। वार्ड 21 के पार्षद अरुण सिंह आज अपने वार्ड के लोगों के साथ मिलकर रायपुर नाका अंडरब्रिज के उद्घाटन के लिए पहुँचे हुये थे। लेकिन पहले से ही भारी संख्या में तैनात पुलिस के जवानों ने उन्हें रोकना चाहा। नहीं मानने पर आख़िरकार विवाद और बढ़ने लगा। जिसके कारण पुलिस ने बल प्रयोग करते हुये लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद लोग शांत तो हो गये है। लेकिन स्तिथि अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।

राजनीति का अखाड़ा बना रायपुर नाका अंडरब्रिज

रायपुर नाका अंडरब्रिज से जल्द आवाजाही शुरू करने को लेकर दुर्ग सांसद विजय बघेल ने 15 सितंबर तक का डेडलाइन जारी किया था। लेकिन दुर्ग शहर के विधायक अरुण वोरा इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री के हाथों कराना चाहते थे। विधायक अरुण वोरा का तर्क है, कि अंडरब्रिज का पूर्ण नही हुआ है। बिजली और मोटरपंप से जुड़े काम नही हुये है। ऐसे में जल्दबाजी में अंडरब्रिज को शुरू करना खतरनाक हो सकता है। इसमे राजनीति जैसी कोई बात नही है।

Related Articles

Back to top button