Raipur: राजधानी में 26 अप्रैल तक बढ़ा लॉकडाउन, इन चीजों को मिलेगी छूट

रायपुर। (Raipur) छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा रहा है। प्रदेश के 24 जिलों में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाया है। जबकि 4 जिलों में आंशिक लॉकडाउन है। वहीं बढ़ते महामारी के बीच शासन ने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है। अब राजधानी रायपुर में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गाय है। (Raipur) कोरोना के बेकाबू रफ्तार को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने यह आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान थोड़ी रियायत दी जाएगी। स्ट्रीट वेंडर बेच सकेंगे फल, सब्जियां, ठेले में बेचने की छूट मिली है। सुबह 6 बजे से 2 बजे तक बेच सामान सकेंगे । शराब दुकान भी बंद रहेगी।

PDF Embedder requires a url attribute
Exit mobile version