छत्तीसगढ़
Raipur : मुख्यमंत्री ने दानेश्वर शर्मा की पुत्री से दूरभाष पर की चर्चा, शोक संवेदना व्यक्त की

रायपुर। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष दानेश्वर शर्मा का निधन हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष दानेश्वर शर्मा की पुत्री सीमा शर्मा से दूरभाष पर चर्चा कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ी एवं हिंदी भाषा के लिए दानेश्वर शर्मा का योगदान सदैव अमिट रहेगा।