रायपुर। (Raipur) भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा और महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ते अत्याचार और दुष्कर्म की वारदात के खिलाफ धरना प्रदर्शन किए।
इसके बाद अजजा और महिला मोर्चा ने राज्यपाल अनुसुईया उइके को ज्ञापन सौंपा है।(Raipur) जिनमें पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी, उचित मुआवजा और इस मामले के निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी कार्रवाई की मांग की।
(Raipur) इस अवसर पर पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जब से प्रदेश में भूपेश बघेल सत्ता में आये हैं। छत्तीसगढ़ को नजर लग गयी है। महिला सशक्तिकरण, महिला स्वाभिमान और अस्मत की सुरक्षा के सभी सरकारी दावे दम तोड़ चुके हैं।
Crime News: पहले घर की काटी लाइट, फिर अंदर घूसकर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, पढ़िए पूरी खबर
(Raipur) धरना में पूर्व मंत्री राजेश मूणत, भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, शहर जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मोती साहू, पूर्व विधायक नंदे साहू, सच्चिदानंद उपासने, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, मीनल चौबे, लक्ष्मी वर्मा, सुभाषिनी अवस्थी, शशि अग्रवाल, पद्मा चंद्राकर,सुभाष शर्मा, शैलेन्द्री परगनिया, राजेश पांडेय, अजय शुक्ल, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, रमेश ठाकुर, रितेश सहारे, बसंत गोंड़, चन्द्रशेखर दीवान, वेद ध्रुव, रजयंत ध्रुव, दिग्विजय सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे।