ChhattisgarhStateNews

5 राज्यों में बारिश और ओले, राजस्थान-गुजरात में हीटवेव

दिल्ली। देश के कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना में आज बारिश और ओले गिरने की संभावना है।

वहीं, गुजरात, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और नॉर्थ ईस्ट के कुछ हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बागान, फसलें और कच्चे घरों को नुकसान पहुंच सकता है। लोगों को घर के अंदर रहने और यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

राज्यों का मौसम अपडेट

  • राजस्थान – 15 जिलों में बारिश और आंधी की संभावना, तापमान 40°C तक पहुंच सकता है।
  • मध्य प्रदेश – भोपाल, जबलपुर समेत 8 जिलों में ओले गिरने और तेज आंधी का अलर्ट।
  • छत्तीसगढ़ – रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में 4 दिन तक बारिश और ओले गिर सकते हैं।
  • हरियाणा-पंजाब – तापमान 35°C पार, गर्मी बढ़ी, स्कूलों के समय में बदलाव।
  • हिमाचल – 5 जिलों में बारिश का अनुमान, लेकिन इस बार गर्मी ज्यादा पड़ेगी।

Related Articles

Back to top button