Raigarh: तहसीलदार को नहीं मिल सकी स्थायी कुर्सी, 2 दिन में दूसरी बार रायगढ़ तहसीदार का तबादला, भू-अभिलेख शाखा में अटैच, वकीलों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दूसरे जिले में ट्रांसफर की रखी थी मांग

रायपुर। रायगढ़ में अधिवक्ताओं के विरोध के बाद तहसीलदार सुनील अग्रवाल का तबादला आदेश जारी किया गया था। इससे पहले वह कुर्सी संभालते, देर शाम फिर से तबादला आदेश जारी कर उन्हें भू-अभिलेख शाखा रायगढ़ भेजा गया। हालांकि उनकी नियुक्ति अस्थायी है। कलेक्टर ने यह आदेश जारी किया है।
कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा और तहसीलदार का ट्रांसफर दूसरे जिले में करने की मांग रख दी। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी इस मांग पर कलेक्टर संज्ञान नहीं लेते तो इस मामले में पर भी वकील आंदोलन करेंगे।
बुधवार देर शाम सुनील अग्रवाल का धरमजयगढ़ तबादला निरस्त कर उन्हें मुख्यालय में भू-अभिलेख शाखा की अस्थाई जिम्मेदारी सौंप दी गई। पूर्व तहसीलदार भोज कुमार डहरिया को ही वापस धरमजयगढ़ भेजा गया है। वहीं सुनील अग्रवाल के ज्वाइन नहीं करने के कारण इसे तकनीकी संशोधन भी कहा जा रहा है।
12 दिन पहले मारपीट से जुड़ा है पूरा विवाद
12 दिन पहले वकीलों और राजस्व कर्मचारियों के बीच मारपीट हुआ था। इस दौरान वकीलों ने आरोप लगाया था कि तहसीलदार सुनील कुमार अग्रवाल ने उनके साथ बदसलूकी की है। जिसके चलते ये पूरा विवाद हुआ। घटना के बाद से राज्यभर के तहसीलदार आंदोलन पर चले गए थे। वहीं वकीलों ने भी राजस्व कर्मचारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। मारपीट के आरोप में कुछ वकीलों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।