रायगढ़

Raigarh: लग्जरी कार की सीट के नीचे गांजा, ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाने के फिराक में थे आरोपी, पुलिस ने मंसूबे पर फेरा पानी

रायगढ़। लग्जरी कार में सीट के नीचे गांजा छिपाकर ले जा रहे 2 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार से 2.4 लाख रुपए का गांजा पुलिस ने बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी गांजे को ओडिशा से महाराष्ट्र की ओर लेकर जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक रायगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ गांजा तस्कर ओडिशा की तरफ से आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने एक टीम को कंचनपुर बैरियर के पास भेजा। इस बीच पुलिस ने सुबह 10 बजे के करीब ओडिशा की ओर से आ रही एक सफेद कार को रोका। पुलिस ने कार में बैठे लोगों से पूछताछ की। फिर कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार के सीट के नीचे पुलिस को गांजा मिला।

Rajnandgaon में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में निकला यशोदा वर्मा का नामांकन जुलूस, सीएम संग ये मंत्री हुए शामिल

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह गांजा ओडिशा के सोनपुर से ला रहे हैं. जिसे महाराष्ट्र के नागपुर ले जाने के फिराक में थे। हालांकि महाराष्ट्र पहुंचने से पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम  पाटिल(21) और मोहम्मद हुसैन(24) बताया है। दोनों ने बताया कि वे नागपुर के कपिलनगर इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों से गांजा के अलावा कार भी जब्त कर लिया है।

Related Articles

Back to top button