रायगढ़छत्तीसगढ़

Raigarh: नहाने के दौरान तालाब में डूबे, 2 सगे भाईयों की मौत

रायगढ़। नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 2 नाबालिगों की मौत हो गई। दोनों मृतक़ सगे भाई है। यह मामला खरसिया चौकी क्षेत्र के ग्राम महका का है।

मिली जानकारी अनुसार श्याम कुमार शर्मा, उम्र लगभग 12 वर्ष व सागर कुमार शर्मा, उम्र लगभग 10 वर्ष, दोनों के पिता – मुकेश शर्मा आज सुबह तालाब में नहाने चले गए।

नहाने के दौरान गहराई में चले जाने से डूबने से उनकी मौत हो गई, बताया जा रहा है कि दोनों नाबालिगों को तैरना नही आता था।

वही घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली तत्काल दोनों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल खरसिया ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक जांच में मृत घोषित कर दिया।

वही खरसिया चौकी पुलिस भी आगे की कार्यवाही में जुटी है।

Related Articles

Back to top button