Chhattisgarh

म्यूल बैंक अकाउंट पर छापेमारी, 101 आरोपी गिरफ्तार; 1.06 करोड़ की ठगी की रकम होल्ड

रायपुर। साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे म्यूल बैंक अकाउंट से जुड़े 101 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर लगातार 30 घंटे तक चली सबसे बड़ी छापेमारी में 100 स्थानों पर रेड की गई।

जांच अधिकारियों ने 930 साइबर क्राइम मामलों में आरोपी शामिल आरोपियों को पकड़ा है। अब तक ठगे गए 1.57 करोड़ में से 1.06 करोड़ की रकम होल्ड कराई गई है। विवेचना अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बैंक खाते किराए पर देकर या ठगी की रकम पर कमीशन लेकर अपराध करते थे।

कई बैंक खातों में संदिग्ध ट्रांजैक्शन मिले हैं, जिनकी जांच जारी है। पुलिस जांच में कुछ आरोपी पहले से ही हत्या, जुआ, NDPS एक्ट जैसे मामलों में शामिल पाए गए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। यह छापेमारी छत्तीसगढ़ में साइबर अपराध पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button