देश - विदेश

राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज: सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा – राहुल गांधी का रवैया कानून से ऊपर

नई दिल्ली। राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसकी जानकारी भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को दी।  राहुल गांधी के खिलाफ उन्होंने कहा कि शिकायत में संसद में हाल ही में हुए घटनाक्रम की जानकारी दी गई है। बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का रवैया यह दर्शाता है कि उन्हें लगता है कि वह कानून से ऊपर हैं, और गांधी परिवार खुद को कानून से ऊपर मानता है। ठाकुर ने राहुल गांधी पर नागालैंड की महिला सांसद से अहंकारपूर्ण तरीके से बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया।

‘राहुल गांधी ने शारीरिक हमला किया’

ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने शारीरिक हमला किया और उकसाने का काम किया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी की स्थिति की तुलना ‘खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे’ से करते हुए कहा कि पार्टी अब बौखलाहट में काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘हमने दिल्ली पुलिस में राहुल गांधी के खिलाफ मारपीट और उकसावे की शिकायत दर्ज कराई है। हमने मकर द्वार के बाहर आज हुई घटना का विस्तार से उल्लेख किया है, जहां NDA सांसद शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।’

Related Articles

Back to top button