देश - विदेश

Corona: दिल्ली समेत कई राज्यों में R-Value में गिरावट ..जानिए अभी का हाल

नई दिल्ली। एक हफ्ते पहले की तुलना में दिल्ली और कई अन्य राज्यों में कोविड-19 के आर-वैल्यू में मामूली गिरावट आई है।

आर-वैल्यू कोविड -19 के प्रसार का एक आईडिया देता है। यह इंगित करता है कि एक संक्रमित व्यक्ति कितने लोगों में बीमारी फैला सकता है, और यदि यह वैल्यू नीचे चला जाता है तो महामारी को समाप्त माना जाता है।

1 मई तक, 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में R-वैल्यू एक से अधिक है। वर्तमान में भारत में औसत आर-वैल्यू 1.13 है।

हालाँकि, दिल्ली में बड़ी संख्या में कोरोना केस मामलों की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है, जो भारत के दैनिक केस के 40 प्रतिशत से अधिक के लिए जिम्मेदार है। दिल्ली में सोमवार को 24 घंटे में 1,485 मामले दर्ज किए गए।

भारत में COVID के मामले
कोविड -19 मामलों में एक नए स्पाइक के बीच, भारत ने सोमवार को 24 घंटों में 3,157 नए मामले दर्ज किए। इसके साथ ही कुल केस को 4,30,82,345 पहुंच चुका है। देश में वर्तमान में 19,500 केस है।

Related Articles

Back to top button