ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में लव-जिहाद… तरुण बनकर महफूज ने लड़कियों को फंसाया, बिहार का युवक गिरफ्तार

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में लव-जिहाद का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने फर्जी पहचान बनाकर हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाया, उनका शारीरिक शोषण किया और पैसों की ठगी भी की। आरोपी खुद को रेलवे का अधिकारी बताता था। पुलिस ने बिहार के पटना निवासी मोहम्मद महफूज को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस जांच में सामने आया कि महफूज ने फेसबुक पर ‘तरुण पैकरा’ नाम से फर्जी आईडी बनाई थी। वह खास तौर पर पैकरा सरनेम वाली आदिवासी लड़कियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था। इसी आईडी के जरिए उसने अंबिकापुर की दो और जशपुर के कांसाबेल की एक लड़की को अपने जाल में फंसाया। वह खुद को ‘स्वराज पैकरा’ बताकर शादी और सरकारी नौकरी का झांसा देता था।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने एक युवती को अंबिकापुर बुलाकर होटल में कमरा बुक किया। होटल में उसने फर्जी नाम से पहचान पत्र जमा कराया और दो दिन तक युवती के साथ रुका। इसी दौरान युवती को उसके व्यवहार पर शक हुआ। जब आरोपी बाहर गया, तो युवती ने उसका बैग चेक किया, जिसमें उसका असली आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड में नाम देखकर युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पीड़िता ने तुरंत अपनी सहेलियों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गांधीनगर पुलिस ने महफूज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पटना में कपड़े की दुकान में काम करता है, लेकिन सोशल मीडिया पर खुद को बिलासपुर रेलवे में अधिकारी बताता था।

मोबाइल जांच में खुलासा हुआ कि उसने अन्य दो लड़कियों को भी धोखा दिया था। एक युवती से 54 हजार रुपए की ठगी की गई। मामले की जानकारी फैलते ही हिंदू संगठनों के लोग थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button