चंडीगढ़। इस महीने की शुरुआत में पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद शनिवार को राज्य में पार्टी के दस विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। भगवंत मान के पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के कुछ दिनों बाद आज के दिन कैबिनेट के मंत्री के रूप में शपथ ले रहे हैं.
सीएम भगवंत मान आज नवनियुक्त मंत्रियों के साथ अपनी पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
मान का संदेश
शुक्रवार को ट्विटर के माध्यम से अपने मंत्रियों की सूची की घोषणा करते हुए, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने उन्हें बधाई दी और कहा कि पंजाब का नया मंत्रिमंडल कल शपथ ग्रहण करेगा। पंजाब की AAP सरकार में होने वाले सभी मंत्रियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। पंजाब की जनता ने हम सबको बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है, हमें दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा करनी है, पंजाब को एक ईमानदार सरकार देनी है। हमें रंगला पंजाब बनाना है।