राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा, दो दिवसीय प्रवास पर पहुंच रहीं रायपुर, मिनट टू मिनट कार्यक्रम का शेड्यूल जारी

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं..25 अक्तूबर को राष्ट्रपति रायपुर पहुंचेंगी..राष्ट्रपति के दौरे को लेकर मिनट टू मिनट कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया है..
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम:
25 अक्टूबर 2024 (पहला दिन)
सुबह 11 बजे: राष्ट्रपति का रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन.
सुबह 11:30 बजे: रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.
दोपहर 1 बजे: एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी.
दोपहर 3 बजे: NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी.
शाम 4:30 बजे: नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात.
शाम 6 बजे: राजभवन लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी.
26 अक्टूबर 2024 (दूसरा दिन):
सुबह 9 बजे: विवेकानंद सरोवर, रायपुर का दौरा.
सुबह 10 बजे: रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान.
सुबह 11 बजे: IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.
दोपहर 1:30 बजे: भिलाई से वापस रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी.
दोपहर 3:30 बजे: पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी.
शाम 5 बजे: दीक्षांत समारोह के बाद दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी.