छत्तीसगढ़रायपुर

तीन नए जिलों में पुलिस अधीक्षकों की पदस्थापना, अंकिता शर्मा होंगी खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले की पुलिस अधीक्षक

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के तीन नए जिलों में पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया गया है।

मोहला-मानपुर अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में ओएसडी (पुलिस) के रूप में कार्यरत भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना पुलिस अधीक्षक के पद पर की गई है।  

सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा आज जारी आदेश के तहत खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में भारतीय पुलिस सेवा (2018) की अधिकारी अंकिता शर्मा, मोहला-मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले में भारतीय पुलिस सेवा (2018) के अधिकारी येदुवेल्ली अक्षय कुमार और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भारतीय पुलिस सेवा (2012) के अधिकारी राजेश कुकरेजा को पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है।

Related Articles

Back to top button