20 राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना, अगले 3 दिन भी मौसम बिगड़ा रहेगा

दिल्ली। देश के 20 राज्यों में आज शनिवार को आंधी और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक- बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी।

मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन-जबलपुर समेत 40 से अधिक जिलों में आंधी, हल्की बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राजस्थान के 18 जिलों में भी बारिश के आसार है। उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में आज बारिश हो सकती है। शुक्रवार को यहां 15 जिलों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था। अगले दो दिन में यूपी के सभी जिलों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और गोवा में रुक-रुककर बारिश हो रही है। महाराष्ट्र और गुजरात के कई जिलों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है। यहां अगले तीन दिन मौसम ऐसा ही रह सकता है।

अगले 3 दिन का मौसम

11 मई: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान में तेज आंधी और बारिश हो सकती है। हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। नॉर्थ ईस्ट और बंगाल-सिक्किम के पहाड़ी इलाकों में भी तेज बारिश का अनुमान है।

12 मई: महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में तेज आंधी, ओलावृष्टि और बारिश हो सकती है। हवाएं 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी।

13 मई: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में आंधी, ओले और बारिश हो सकती है। गुजरात में भी बारिश के साथ तापमान में गिरावट का अनुमान है।

Exit mobile version