फेक लेटर पर सियासी घमासान: बीजेपी का कांग्रेस पर हमला, माफी की मांग

दिल्ली। भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेक न्यूज फैलाने का माध्यम बन चुके हैं। पार्टी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम से वायरल हो रहे एक कथित पत्र को पूरी तरह फर्जी बताया है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के भ्रामक और कूट-रचित पत्र को कांग्रेस द्वारा अपने आधिकारिक हैंडल से साझा करना उसकी गिरती हुई राजनीतिक सोच को दर्शाता है। अग्रवाल ने आरोप लगाया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश में कांग्रेस अब झूठ का सहारा ले रही है।

बीजेपी नेता ने कांग्रेस को “एंटी वूमेन एलायंस” बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक षड्यंत्र नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ उसकी कुत्सित मानसिकता की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के नाम से फर्जी पत्र गढ़कर जनता को गुमराह करना बेहद गंभीर मामला है।

अग्रवाल ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) से तत्काल इस फर्जी पोस्ट को हटाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए और पूरे मामले पर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देना चाहिए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि “फर्जीवाड़ा बंद करो, माफी मांगो”, क्योंकि नारी शक्ति सड़कों से लेकर लोकतंत्र के हर मंच पर इसका जवाब देगी। इस मुद्दे को लेकर सियासत तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह विवाद और बढ़ सकता है।

Exit mobile version