StateNewsदेश - विदेश

पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले नेता: ट्रम्प से दोगुने; दुनिया के 5 बड़े नेताओं के कुल फॉलोअर्स भी उनसे कम

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन, यानी 10 करोड़ तक पहुँच गई है। इस उपलब्धि के साथ वे दुनिया के पहले राजनीतिक नेता और पॉलिटिशियन बन गए हैं जिनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स इतने अधिक हैं।

पीएम मोदी ने 12 नवंबर 2014 को इंस्टाग्राम जॉइन किया था। अपनी पहली फोटो म्यांमार के नय पाई तॉ में आयोजित आसियान शिखर सम्मेलन की पोस्ट के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर कदम रखा। कुछ ही घंटों में उनके अकाउंट पर 50 हजार से अधिक फॉलोअर्स जुड़ गए थे।

2017-2018 में पीएम मोदी ने 10 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया। 2019-2020 के दौरान दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़े और 2020 तक यह 40 मिलियन, यानी 4 करोड़ तक पहुंच गए। कोविड-19 के दौरान उनके संदेश और अभियान लोकप्रिय हुए और फॉलोअर्स में तेजी आई।

2021-2022 में उन्होंने 70 मिलियन फॉलोअर्स के माइलस्टोन को छुआ। 2023 में 80 मिलियन और जुलाई 2024 में 90 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया। 2025 तक फॉलोअर्स 95 मिलियन हो गए और उनका अकाउंट ग्लोबल इन्फ्लुएंसर्स अकाउंट्स में शामिल हुआ।

वर्तमान में पीएम मोदी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन है। उनके अमेरिकी समकक्ष पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के इंस्टाग्राम पर 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के 15 मिलियन, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के 14.4 मिलियन और तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन के 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। कुल मिलाकर दुनिया के पांच बड़े नेताओं के फॉलोअर्स की संख्या भी अकेले पीएम मोदी के फॉलोअर्स से कम है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी पीएम मोदी के 106.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अन्य सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स में फेसबुक 54 मिलियन और व्हाट्सएप 11.7 मिलियन शामिल हैं।

पीएम मोदी की सोशल मीडिया लोकप्रियता ने उन्हें न केवल भारत में बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी सबसे प्रभावशाली नेताओं में स्थापित कर दिया है।

Related Articles

Back to top button