छत्तीसगढ़दुर्ग

जाम से लोगों को मिलेगी निजात, गूगल मैप से पता चलेगा जाम की स्थिति, अंजोरा से कुम्हारी तक 24 घंटे निगरानी

अनिल गुप्ता@दुर्ग। नेशनल हाईवे 53 पर गड्ढ़े और उबड़ खाबड़ वाली सड़क पर रोज लग रहे जाम से लोग परेशान हैं, लोगों को जाम से निजात दिलाने दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने तकनीकी का सहारा लिया हैं। गूगल मैप से जाम की स्थिति जानने को लेकर आईटीएमएस कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई। जिससे नेशनल हाईवे अंजोरा से कुम्हारी तक 24 घंटे निगरानी में रखा जायेगा। इस सिस्टम में नीला, आरेंज, लाल कलर यातायात की स्थिति को बताएगा।

हाइवे की निगरानी

दुर्ग ट्रैफिक पुलिस यातायात को सरल व सुगम बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है,इसी कड़ी में दुर्ग पुलिस का यह नया सिस्टम है। जिससे हाइवे की निगरानी होगी। इस सिस्टम में नीला रंग सामान्य यातायात को दर्शाएगा। आरेंज कलर से पता चलेगा कि यातायात थोडा रूका हुआ या धीमी गति से चल रहा है। वहीं लाल रंग का मतलब होगा कि ट्रैफिक जाम है।

ट्रैफिक जाम का पता नही लगने से जाम और लंबा हो रहा

उल्लेखनीय है कि कभी कभी ट्रैफिक जाम का पता नही लगने से जाम और लंबा हो जाता है जिसे वाहन चालक निर्धारित समय पर अपने मंजिल तक नही पहुंच पाते हैं। इससे असुविधा का सामना करना पड़ता है, लेकिन गूगल मैप के माध्यम से जाम की स्थिति पता लगाना आसान हो जाएगा और जाम की स्थिति होने पर कंट्रोल रूम के द्वारा तत्काल हाईवे पेट्रोलिंग व संबंधित यातायात जोन क्षेत्र को पाइंट दिया जाएगा। जिस पर यातायात पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त स्थान पर पहुंच कर जाम को क्लीयर कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button