ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

सीएम साय से पंथी नृत्य दल ने की मुलाकात, मिस्र में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री ष्णुदेव साय से आज उनके निवास कार्यालय में पंथी नृत्य दल के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। नृत्य दल ने बताया कि उन्होंने 13 से 24 फरवरी 2025 तक मिस्र (इजिप्ट) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व किया। मुख्यमंत्री ने कलाकारों को विदेश में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और मिट्टी की खुशबू फैलाने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पंथी नृत्य दल ने राज्य का गौरव बढ़ाया है। इस मौके पर विधायक श्री खुशवंत सिंह साहेब भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button