छत्तीसगढ़ में तस्करों से 5 करोड़ का धान जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही प्रशासन अवैध धान परिवहन पर सख्त निगरानी रख रहा है। इसी कड़ी में पिछले 1 से 16 नवंबर के बीच प्रदेशभर से 19,320 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
मार्कफेड ने इस बार बाहरी राज्यों से आने वाले धान को रोकने के लिए विशेष रणनीति बनाई है। सीमावर्ती जिलों में कलेक्टर की अध्यक्षता में टास्कफोर्स, चेकपोस्ट और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाए गए हैं। यहां से मिलने वाले अलर्ट पर टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही हैं।
रविवार को दो बड़ी कार्रवाई हुई। कंट्रोल सिस्टम से मिले अलर्ट के आधार पर कोंडागांव जिले में 600 बैग (231.5 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया गया। अधिकारियों के अनुसार त्वरित अलर्ट-रिस्पॉन्स सिस्टम के चलते इस बार तस्करी पर काफी हद तक रोक लगी है।
कहां से कितना अवैध धान पकड़ा गया
- महासमुंद :4266 क्विंटल
- बलरामपुर: 4139 क्विंटल
- सूरजपुर: 1750 क्विंटल
- रायगढ़: 1201 क्विंटल
- जशपुर: 1157 क्विंटल
- जीपीएम: 967 क्विंटल
- कोंडागांव: 869 क्विंटल
- सारंगढ़-बिलाईगढ़: 687 क्विंटल
- राजनांदगांव: 607 क्विंटल
- मुंगेली: 490 क्विंटल
- बलौदाबाजार: 386 क्विंटल
- बिलासपुर: 273 क्विंटल
- कोरिया: 253 क्विंटल
- सरगुजा: 240 क्विंटल
- , मनेन्द्रगढ़: 228 क्विंटल
- दंतेवाड़ा: 220 क्विंटल
- बस्तर: 218 क्विंटल
- सक्ती: 137 क्विंटल
- सुकमा: 130 क्विंटल
- बालोद: 123 क्विंटल
- गरियाबंद: 122 क्विंटल
- जांजगीर: 119 क्विंटल
- कवर्धा: 90 क्विंटल
- कोरबा: 85 क्विंटल
- रायपुर: 84 क्विंटल
- धमतरी: 72क्विंटल क्विंटल
- नारायणपुर: 53 क्विंटल
- दुर्ग: 38 क्विंटल
- बेमेतरा: 32 क्विंटल
- मोहला-मानपुर-चौकी: 27 क्विंटल





