छत्तीसगढ़महासमुंद

कल से पूरे प्रदेश में शुरू होगी धान खरीदी,  इस साल जिले में खरीदी जायेगी 9 लाख 96 हजार मीट्रिक टन धान

मनीष सरवैया@महासमुंद। जिले में कल एक नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने जा रही है। जिसकी तैयारी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है।  महासमुंद जिले में इस वर्ष धान समर्थन मूल्य में बेचने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। वर्ष 2022-23 में 1,52,863 पंजीकृत किसानों ने समर्थन मूल्य में धान बेचा था। वही वर्ष 2023-24 के लिए 1,57,152 किसानों ने पंजीयन कराया है।   गतवर्ष छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने 18 क्विंटल एकड़ के हिसाब से धान की खरीदी की थी। वहीं इस वर्ष राज्य सरकार किसानों का धान 20 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदने जा रही है। 

कलेक्टर  प्रभात मलिक ने धान खरीदी केन्द्र के पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण, उपार्जित धान के भुगतान के लिए आवश्यक राशि, बारदाने एवं परिवहन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी है।  महासमुंद जिले के सभी 182 धान उपार्जन केन्द्रों में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी विकासखण्ड महासमुंद में 37, बागबाहरा में 32, पिथौरा में 44, बसना में 36 व सरायपाली विकासखण्ड में 33 धान उपार्जन केन्द्र स्थापित है।

Related Articles

Back to top button