StateNewsदेश - विदेश

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने शिवाजी महाराज पर विवादित सामग्री के लिए मांगी माफी

दिल्ली। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (OUP) इंडिया ने करीब 20 साल पहले प्रकाशित एक किताब में छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़े कुछ बिना सत्यापन वाले बयानों के लिए माफी मांगी है। यह माफी छत्रपति शिवाजी महाराज के 13वें वंशज उदयनराजे भोसले से मांगी गई है।

OUP इंडिया ने अखबार में जारी सार्वजनिक नोटिस में स्वीकार किया कि साल 2003 में प्रकाशित किताब Shivaji: Hindu King in Islamic India के पेज 31, 33, 34 और 93 पर कुछ बयान सत्यापित नहीं थे। यह किताब अमेरिकी लेखक जेम्स लेन द्वारा लिखी गई थी।

किताब को लेकर जनवरी 2004 में विवाद फैल गया था। आरोप था कि इसमें शिवाजी महाराज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। इसके चलते संभाजी ब्रिगेड के 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने पुणे स्थित भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट (BORI) में तोड़फोड़ की थी।

OUP इंडिया ने अपने नोटिस में कहा कि वह इन बयानों के प्रकाशन पर खेद व्यक्त करता है और उदयनराजे भोसले तथा आम जनता से हुई किसी भी पीड़ा और मानसिक आघात के लिए माफी मांगता है। यह माफी OUP के तत्कालीन मैनेजिंग डायरेक्टर सईद मंजर खान की ओर से जारी की गई है।

इस कदम को ओक्सफोर्ड प्रेस ने अपनी जिम्मेदारी स्वीकारना और इतिहासिक आंकड़ों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने वाला कदम बताया गया है।

Related Articles

Back to top button