छत्तीसगढ़कोरबा

जिले के इस गांव में डायरिया का प्रकोप, 2 की मौत,7 की हालत गंभीर, उल्टी दस्त की शिकायत के बाद कराए गए थे अस्पताल में भर्ती

कोरबा. जिले में डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।  डायरिया के चलते 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के पनगांव गांव में लोगों को उल्टी दस्त की समस्या हुई थी। जिसके बाद लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां जलके गांव के संतोषी और शिवप्रताप को भी भर्ती कराया गया था। दोनों को उल्टी दस्त की समस्या था। दोनों का उपचार भी चल रहा था। लेकिन रविवार को इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

इधर, पनगांव गांव के 7 लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। 5 लोगों का पसान स्वास्थ्य केंद्र तथा 2 लोगों का पोडी उपरोड़ा के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार और सोमवार को गांव में पहुंची थी। गांव में लोगों की जांच की गई है।

Related Articles

Back to top button