ONE Nation – One Election Bill: जेपीसी का गठन, अनुराग ठाकुर समेत ये सांसद शामिल

नई दिल्ली। वन नेशन-वन इलेक्शन बिल के लिए संयुक्त संसदीय समिति (JPC) का गठन किया गया है। इसमें लोकसभा और राज्यसभा के कुल 31 सदस्य शामिल होंगे। संयुक्त संसदीय समिति में लोकसभा से 21 सांसदों को नामित किया गया है। इन सदस्यों में प्रमुख रूप से अनुराग ठाकुर और अन्य प्रमुख नेताओं का नाम शामिल है
जेपीसी में लोकसभा के 21 सदस्य हैं। इसमें पी.पी. चौधरी, सी.एम. रमेश, बांसुरी स्वराज, पुरुषोत्तमभाई रुपाला, अनुराग ठाकुर, विष्णु दयाल राम, भतृहरि महताब, संबित पात्रा, अनिल बलूनी, विष्णु दत्त शर्मा, प्रियंका गांधी वाड्रा, मनीष तिवारी, सुखदेव भगत, धर्मेंद्र यादव, कल्याण बनर्जी, टी.एम. सेल्वागणपति, जी.एम. हरीश बालयोगी, सुप्रिया सुले, श्रीकांत एकनाथ शिंदे, चंदन चौहान और बालशौरी वल्लभानेनी के नाम शामिल हैं।
सरकार ने लोकसभा में बिल पेश करने के बाद वोटिंग कराई थी और फिर इसे जेपीसी के पास भेज दिया था।