ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

रक्षाबंधन पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने मुख्यमंत्री साय को बांधी राखी

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रायपुर की संचालिका ब्रह्मकुमारी सविता बहन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को रक्षा-सूत्र बांधकर उनके स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की मंगलकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री साय ने इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए ब्रह्मकुमारी बहनों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सामाजिक मूल्यों का प्रतीक है। यह पर्व भावनात्मक एकता को मजबूत करता है और आपसी संबंधों में सम्मान व जिम्मेदारी की भावना जगाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा-सूत्र में निहित शुभकामनाएं उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी इस पर्व के संदेश को आत्मसात करने और सौहार्द, भाईचारे व महिला सम्मान को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button