देश - विदेश

ओलंपिक पदक विजेता वरिंदर सिंह का निधन

नई दिल्ली. हॉकी ओलंपियन वरिंदर सिंह का मंगलवार तड़के जालंधर में निधन हो गया।

16 मई, 1947 को जन्मे, उन्होंने म्यूनिख में 1972 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता। उन्होंने 1976 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भी भाग लिया।

हॉकी इंडिया ने 75 वर्षीय वरिंदर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दो बार के ओलंपियन भारतीय हॉकी के गौरवशाली अतीत का हिस्सा थे।

प्रतिष्ठित ध्यानचंद पुरस्कार के सम्मानित , वरिंदर 1970 के दशक में भारत की विभिन्न यादगार जीत का एक अभिन्न अंग थे। उनकी कुछ प्रमुख उपलब्धियों में मलेशिया के कुआलालंपुर में 1975 के पुरुष हॉकी विश्व कप में स्वर्ण पदक शामिल है। यह प्रतिष्ठित विश्व कप में भारत का एकमात्र स्वर्ण पदक है जहां भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हराया था।

वरिंदर 1972 म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता टीम और एम्स्टर्डम में 1973 विश्व कप में रजत पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे।

Related Articles

Back to top button