छत्तीसगढ़जगदलपुर

सीमा के आरोपियों को सूली पर चढ़ाया जाए, लोगों ने कहा- कार्रवाई से संतुष्ट नहीं

जगदलपुर। जिले के तितरकुटी की रहने वाली सीमा यादव की हत्या का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। सीमा के परिजनों समेत यादव समाज ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। शनिवार की रात सैकड़ों लोगों ने जगदलपुर में रैली निकाल कर प्रदर्शन किया है। लोगों ने कहा कि, पुलिस ने इस मामले के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लेकिन, उनकी कार्रवाई से हम हम संतुष्ट नहीं हैं। मामला जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

यादव समाज के लोगो ने निकाली विशाल रैली

जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात जगदलपुर में यादव समाज के सैकड़ों लोगों ने विशाल रैली निकाली। इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। सीमा की मां अनिता यादव ने कहा कि, मेरी बेटी को पूरे खानदान ने मिलकर बेदर्दी से मारा है। सभी को फांसी पर चढ़ाया जाए। तभी मेरी मृत बेटी को न्याय मिलेगा। यादव समाज के अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि, पुलिस ने बताया है कि, शंकर पांडेय ने हत्या की। उसके पिता चिंतामणी पांडेय और भाई विक्रम पांडेय के साथ मिलकर शव को दफनाया। लेकिन, ऐसा नहीं है, तीनों ने साथ मिलकर दरिंदगी से हत्या की है।

ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

जगदलपुर के परउगुड़ा का रहने वाला युवक शंकर पांडेय (25) और तेतरकुटी की रहने वाली युवती सीमा यादव (22) ने करीब 8 से 9 महीने पहले लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही उसका पति शंकर पांडेय चरित्र पर शक करता था। कई बार दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। सीमा पति को छोड़कर घर भी गई थी। हालांकि, फिर मान मनव्वल के बाद वापस शंकर के साथ रह रही थी। फिर, 27 सितंबर को शंकर पत्नी सीमा को गिरोला मंदिर दर्शन करवाने लेकर गया। जिसके बाद रास्ते में उसने सुनसान इलाका देखकर पत्नी का गला घोंट कर मार दिया।

Related Articles

Back to top button